इराक़ में लाखों लोग ख़ामेनई के जनाज़े में शामिल हुए, युद्ध के लिए तैयार होने लगे ईरान-US
Ravish Kumar Official • 763.8K views • 1d ago
Description
अमेरिका और ईरान की तरफ�� से आ रहे बयान बता रहे हैं कि एक बार फिर से जंग बहुत क़रीब आ गई है। ट्रम्प ईरान के नागरिक ढाँचों पर हमला करने की धमकी दे रहे हैं, हॉर्मुज़ में स्थिति बिगड़ने लगी है। ईरान ने कह दिया है कि वह झुकेगा नहीं। इस समय में जब ट्रम्प ईरान पर फिर से हमला करने की बात कर रहे हैं ख़ामेनेई का जनाज़ा इराक़ से गुज़र रहा है। ईरान के बाहर भी उनके जनाज़े में लाखों लोग शामिल हुए हैं। ईरान और इराक़ ने दिखा दिया है कि उनके रिश्तों की बुनियाद कितनी गहरी है। ट्रम्प अमेरिका में बैठे हुए सिर्फ इस जनाज़े को देख सकते हैं, उस पर हैरान हो सकते हैं। लेकिन नेतन्याहू के साथ युद्ध लड़ने के बाद वह भी जानते हैं कि ऐसी एकता की उम्मीद वे इस्राइल से नहीं कर सकते हैं जैसी ईरान और इराक़ के बीच दिखाई देती है। जंग ना हो तो दुनिया के लिए बेहतर है। लेकिन लगता नहीं कि ईरान को अब इस बात की परवाह है। वह जिन कंधों पर जनाज़े को उठा सकता है उन्हीं कंधों पर मिसाइलों को उठाने के लिए भी तैयार है।
नोट- आज कल AI के इस्तेमाल से मेरी आवाज़ और तस्वीर का इस्तेमाल कर कई सारे चैनल बना दिए गए हैं। लेकिन इनमें से कोई भी मेरा चैनल नहीं है। प्लीज़ आप सतर्क हो जाएं। मेरे तीन ही चैनल हैं जिनके लिंक यहां दे रहा हूँ।
https://www.youtube.com/@ravishkumar.official
https://www.youtube.com/@RavishKumarNaiSadak
https://www.youtube.com/@ravishkumarbhojpuri
Join this channel to get access to perks:
https://www.youtube.com/channel/UC0yXUUIaPVAqZLgRjvtMftw/join