ट्रम्प का ऐलान: दो हफ़्ते का युद्धविराम, ईरान के लिए बड़ी जीत | Ceasefire for 2 weeks
Ravish Kumar Official • 2.0M views • 2d ago
Description
युद्ध में विराम हुआ लेकिन बारह घंटे के भीतर ही टूट गया। पाकिस्तान, इजिप्ट और तुर्किए की कोशिशों का नतीजा आधे दिन भी नहीं टिक पाया। युद्धविराम की घोषणा के बारह घंटे के भीतर इस्राईल ने लेबनान में भयानक बमबारी कर दी, 250 लोगों की हत्या कर दी। बदले में ईरान ने हॉर्मुज़ पर यातायात रोक दिया, अमेरिका ने इसे अस्वीकार्य बताया है लेकिन साफ़ है कि नेतन्याहू ट्रम्प के क़ाबू में नहीं हैं। जैसे ही अमेरिका और ईरान युद्धविराम के पास पहुंचते हैं, नेतन्याहू युद्ध को सुलगाने के काम में लग जाते हैं। क्या आने वाले दिनों में युद्ध और विकराल रूप लेगा या बातचीत का जो रास्ता खुला है उसके ज़रिए सुलह हो पाएगी? रवीश कुमार ऑफिशियल पर हम इस युद्ध की कवरेज लगातार कर रहे हैं। हमारे साथ बने रहने के लिए आपका शुक्रिया।
नोट- आज कल AI के इस्तेमाल से मेरी आवाज़ और तस्वीर का इस्तेमाल कर कई सारे चैनल बना दिए गए हैं। लेकिन इनमें से कोई भी मेरा चैनल नहीं है। प्लीज़ आप सतर्क हो जाएं। मेरे तीन ही चैनल हैं जिनके लिंक यहां दे रहा हूँ।
https://www.youtube.com/@ravishkumar.official
https://www.youtube.com/@RavishKumarNaiSadak
https://www.youtube.com/@ravishkumarbhojpuri
Join this channel to get access to perks:
https://www.youtube.com/channel/UC0yXUUIaPVAqZLgRjvtMftw/join