बीजेपी के गढ़ में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, 30 साल बाद बीजेपी हारी है बांकीपुर से
Ravish Kumar Official • 1.8M views • 1d ago
Description
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की बड़ी जीत है मगर उससे भी बड़ी हार है बीजेपी की। जिस सीट पर बीजेपी बिना कुछ किए 35 वर्षों से जीत रही थी, उस सीट पर तब हार गई जब बिहार में बीजेपी का पहली बार मुख्यमंत्री बना है। इस सीट से चार बार के विधायक नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बीजेपी इस जीत को खारिज करने का प्रयास करेगी, राजद और कांग्रेस जनसुराज को बीजेपी का बी टीम बताएंगे लेकिन यह उप चुनाव बिहार में नई चर्चाओं की शुरूआत का चुनाव है। पिछले विधानसभा में एक भी सीट नहीं मिलने पर जनसुराज का मज़ाक उड़ा था, सात महीने के बाद प्रशांत किशोर विधायक के रुप में उस पार्टी को विधान सभा में ले जा रहे हैं। उम्मीद है आप यह वीडियो पूरा देखेंगे।
नोट- आज कल AI ���े इस्तेमाल से मेरी आवाज़ और तस्वीर का इस्तेमाल कर कई सारे चैनल बना दिए गए हैं। लेकिन इनमें से कोई भी मेरा चैनल नहीं है। प्लीज़ आप सतर्क हो जाएं। मेरे तीन ही चैनल हैं जिनके लिंक यहां दे रहा हूँ।
https://www.youtube.com/@ravishkumar.official
https://www.youtube.com/@RavishKumarNaiSadak
https://www.youtube.com/@ravishkumarbhojpuri
Join this channel to get access to perks:
https://www.youtube.com/channel/UC0yXUUIaPVAqZLgRjvtMftw/join