बातचीत में फिर आगे आया पाकिस्तान, अमेरिका से लेकर ईरान तक चल रही बातचीत
Ravish Kumar Official • 982.7K views • 8h ago
Description
ईरान से लेकर अमेरिका और सऊदी तक पाकिस्तान के नेताओं ने बातचीत का दायरा बढ़ा दिया है। एक तरफ़ हॉर्मुज़ के किनारे पर ईरान और अमेरिका एक दूसरे से भिड़ने की धमकियाँ दिए जा रहे हैं लेकिन उसी समय बातचीत की कोशिशों को लेकर संजीदा भी दिखाई दे रहे हैं। ईरान युद्ध में मध्यस्थता की कोशिशों ने पाकिस्तान को बड़ा मौक़ा दिया है अपनी साख फिर से क़ायम करने का। वह नहीं चाहेगा कि युद्ध फिर से शुरू हो। 22 अप्रैल को युद्धविराम ख़त्म हो जाएगा। क्या उस से पहले पाकिस्तान दोनों देशों के बीच किसी तरह की सुलह करवा पाएगा?
नोट- आज कल AI के इस्तेमाल से मेरी आवाज़ और तस्वीर का इस्तेमाल कर कई सारे चैनल बना दिए गए हैं। लेकिन इनमें से कोई भी मेरा चैनल नहीं है। प्लीज़ आप सतर्क हो जाएं। मेरे तीन ही चैनल हैं जिनके लिंक यहां दे रहा हूँ।
https://www.youtube.com/@ravishkumar.official
https://www.youtube.com/@RavishKumarNaiSadak
https://www.youtube.com/@ravishkumarbhojpuri
Join this channel to get access to perks:
https://www.youtube.com/channel/UC0yXUUIaPVAqZLgRjvtMftw/join